Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer returning from oil mill falls into drain, dies

Banda News: चक्की से तेल पिराकर लौट रहा किसान नाले में गिरा, मौत

Wed, 07 Jan 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from oil mill falls into drain, dies
फोटो- 18 घनश्याम कुशवाहा। फाइल फोटो - फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।
तिंदवारी/पैलानी। चक्की से तेल पिराकर लौट रहा किसान कोहरा होने से साइकिल समेत पानी से भरे नाले में गिर गया। रात भर नाले में पड़े रहने से उनकी वहीं मौत हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव निवासी बूंदी प्रसाद ने बताया कि उसका चचेरा भाई घनश्याम कुशवाहा (45) सोमवार की देर शाम छिरहुंटा गांव में लगी चक्की में तेल पिराने गए थे। रात के समय वह तेल पिराकर साइकिल से लौट रहे थे। महेंदू गांव के पास घना कोहरा होने के चलते पुलिया के नीचे नाले में वह साइकिल समेत गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह परिजनों ने दोबारा तलाश की तो वह नाले में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर नाले से शव बाहर निकलवाया। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि कोहरे की वजह से नाले में गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed