फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer going by car to pick up daughter dies in accident

बेटी को लेने कार से जा रहे किसान की हादसे में मौत

Sat, 05 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer going by car to pick up daughter dies in accident
शिवमूरत (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
अतर्रा। ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार किसान की मौत हो गई। वह बेटी को लेने उसकी ससुराल जा रहे थे। दुर्घटना से ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी किसान शिवमूरत रुपौलिया (54) कार से शुक्रवार रात बेटी को लेने के लिए बबेरू स्थित ससुराल जा रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव स्थित खंजा बाबा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार चला रहे शिवमूरत व ट्रैक्टर चालक काशी यादव निवासी बहादुर पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पहुंचे सीओ सियाराम ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डाक्टर ने शिवमूरत को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल रेफर किया है। मृतक के भाई शिवपूजन ने बताया कि बड़ी भतीजी की शादी नौ महीने पहले बबेरू में हुई थी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और किसानी करते थे। घटना से पत्नी व बच्चे बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed