{"_id":"6a3d6db963240c6e3901f7b5","slug":"farmer-dies-of-electrocution-while-going-to-switch-on-submersible-pump-banda-news-c-212-1-sknp1006-148839-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सबमर्सिबल चालू करने गए किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सबमर्सिबल चालू करने गए किसान की करंट लगने से मौत
Thu, 25 Jun 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक जय सिंह। फाइल फोटो।
बांदा। खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सबमर्सिबल की केबल कटने से हुआ। मौके पर पहुंचे भतीजे ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव निवासी हनुमंत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई जय सिंह (52) गुरुवार को सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू करने गए थे। वहां जमीन पर पड़ा केबल कटा होने से चालू करते समय करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद मौके पर उनका भतीजा संदीप पहुंचा। उसने देखा तो परिजनों को सूचना दी। जय सिंह खेती किसानी करते थे। उनके पास पांच बीघा जमीन है। घर में पत्नी सुशीला और एक पुत्र है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि करंट लगने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।