{"_id":"5fee11868ebc3e3d38108072","slug":"farmer-dies-due-to-getting-stuck-in-pumping-set-during-irrigation-banda-news-knp6032619142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के दौरान किसान की पंपिंग सेट में फंसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के दौरान किसान की पंपिंग सेट में फंसने से मौत
विज्ञापन
बांदा। खेत की सिंचाई कर रहे किसान की पंपिंग सेट में फंसकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं दिया और अस्पताल से घर ले गए। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कंदोहरा गांव निवासी दरबारीलाल (65) पुत्र रामसजीवन बुधवार को दोपहर पंपिंग सेट से गेहूं फसल की सिंचाई कर रहा था, तभी किन्हीं कारणों से पंपिंग सेट रुक गया।
दोबारा चालू करते समय पंपिंग सेट के पट्टे में उसकी धोती फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कर्मी शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जा रहे थे, तभी परिजनों ने एतराज किया और शव घर ले गए और गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। घरवालों ने बताया कि दरबारीलाल के नाम 8 बीघा जमीन है।
विज्ञापन
किसान बही पर उसने गांव स्थित बैंक से कुछ कर्ज भी ले रखा था। उधर, फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। परिजन पोस्टमार्टम को राजी नहीं हुए। ग्राम प्रधान की सहमति के बाद शव दे दिया गया।