फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer crossing railway track dies after being hit by train

Banda News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 10 Sep 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer crossing railway track dies after being hit by train
बांदा। एक किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह खेत पर धान की रखवाली करने जा रहा था। ट्रैक पार करते वक्त यह हादसा हो गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अतर्रा क्षेत्र के जरूहा चौकी निवासी शाहिद अली (40) शनिवार की रात घर से खेत में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। चचेरे भाई जाहिद ने बताया रात करीब साढ़े नौ बजे घर से खाना खाकर वह निकला था। अतर्रा बदौसा स्टेशन के बीच जरुहा चौकी रेलवे क्रॉसिंग में सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गेट मैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और फिर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उसके पास तीन बीघा खेती थी, जिसमें धान की बेड लगी थी। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। घटना से पत्नी सेहरूनिशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed