फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   farmer committed suicide by hanging

एक और किसान ने फांसी लगा जान दी

Fri, 24 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 24 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide by hanging

एक और किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर करीब 13,000 रुपये का कर्ज था। बैंक रिकवरी वालों के आने के बाद से वह तनाव में आ गया था। उधर, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसका शव खेत जाने वाले रास्ते में मिला।

विज्ञापन


पैलानी तहसील के बंबिया गांव में बृहस्पतिवार को सुबह किसान गज्जा पुत्र बच्ची का शव खेत में लगे आंवले के पड़े पर रस्सी से लटका मिला। 58 वर्ष के गज्जा के नाम ढाई बीघा जमीन है और 7 बीघा जमीन उसने बटाई पर ली थी। पिछले दिनाें ओला और बारिश से गेहूं की पूरी फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन


गज्जा ने वर्ष 2008 में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पलरा शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड पर 8,000 रुपये कर्ज लिया था। कई साल से अच्छी फसल न होने से वह कर्ज की अदायगी नहीं कर सका। कर्ज बढ़कर अब 13 हजार रुपये से ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गज्जा की पत्नी शांती और गांव के लोगों ने बताया कि हाल ही में बैंक के कुछ लोग गज्जा के घर वसूली करने आए थे। तभी से गज्जा तनाव में आ गया था। शांती ने बताया कि बुधवार को शाम वे यह कहकर निकले थे कि पैसों का इंतजाम करने जा रहा हूं।

कहीं ऐसा न हो कि बैंक कुर्की जारी कर दे। सुबह खेत में आंवले के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने गज्जा के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। खंड विकास अधिकारी ओपी शुक्ला ने गांव के कोटेदार से तत्काल 50 किलो गेहूं और 25 किलो चावल गज्जा के घर पहुंचवाया।

बीडीओ ने बताया कि मृतक गज्जा का नाम वर्ष 2015-16 में लोहिया आवास की सूची में शामिल था। अब यह आवास पत्नी को दिया जाएगा। उधर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की पलरा शाखा प्रबंधक एलपी राजपूत ने बताया कि मृतक गज्जा के कर्ज की अदायगी के लिए 27-27 सौ रुपये की पांच किश्तें डेढ़ माह पूर्व बनाईं गई थीं, गज्जा ने एक भी किश्त जमा नहीं की।

कोई भी बैंककर्मी उसके घर या गांव वसूली को नहीं गया था। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि बैंकों की वसूली पर रोक लगी हुई। कहीं से शिकायत मिली तो वसूली करने वालों पर कार्रवाई होगी।


उधर, खप्टिहाकलां प्रतिनिधि के मुताबिक पैलानी तहसील के अलोना गांव मेें छेदीलाल गड़रिया (65) पुत्र जगुवा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक छेदीलाल के पास 8 बीघा जमीन थी। उसमें बोया गया गेहूं ओला-बरसात में खराब हो गया। बुधवार को वे खेत से घर नहीं पहुंचे। घरवाले ढूंढने निकले तो रास्ते में मृत मिले। हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। एसडीएम ने सीएम राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed