{"_id":"c7f4e2709779889552cdfece35821876","slug":"farewell-to-saints-in-the-simunidham-fair-and-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमौनीधाम मेला व भंडारे का समापन, साधु-संतों को दी गई विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमौनीधाम मेला व भंडारे का समापन, साधु-संतों को दी गई विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू में सिमौनीधाम मेला व भंडारा के तीसरे दिन साधु-संतों की पंगत के बाद उन्हें कंबल, बर्तन और धार्मिक पुस्तक भेंट कर विदाई दी गई। उधर, अंतिम दिन भंडारे में दिन भर पंगतें लगी रहीं। महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्रा ने अवधूत महराज के दर्शन कर भंडारा व मेला देखा। स्वामी अवधूत महराज के भंडारे के अंतिम दिन उनके दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने को श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ा। 12 पंडालों में रात तक पंगत चलती रही। पूड़ी, सब्जी के साथ मालपुआ, पेठा और बूंदी का लंगर हुआ।
विज्ञापन
श्रमदानी कारसेवक श्रद्धालुओं की व्यवस्था मेें जुटे रहे। चंद्रपाल कुशवाहा, बच्चा सिंह, ब्रजमोहन सिंह लाला, प्रेमचंद्र (पतवन), आंनद स्वरूप द्विवेदी, रमेशचंद्र पटेल, द्वारिका प्रसाद अवस्थी, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह (इंगोहटा), सर्वेश तिवारी, अय्यूब खान (गुगौली), विशंभर सिंह (लुकतरा), अजीत सिंह आदि ने टीम के साथ व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
उधर, मेला व प्रदर्शनी मेें दिन भर स्टाल ग्राहकों से भरे रहे। हस्तशिल्प व नेशनल जूट बोर्ड के स्टालों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सरकारी विभागों के स्टालों योजनाओं की जानकारी दी गई। केंद्रीय धर्मार्थ कार्य मंत्री ने सिमौनीधाम के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया।