{"_id":"57643b8b4f1c1b481e11ce51","slug":"every-moment-is-precious-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान का हर लम्हा कीमती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान का हर लम्हा कीमती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रमजान माह के दूसरे अशरे पर दूसरे जुमा की नमाज अदा कर नवाबी जामा मस्जिद से बाहर निकलते नमाजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रमजान के दूसरे अशरे की शुरुआत जुमा से हुई। बड़ी संख्या मेें लोगोें ने रोजा रखा और मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की। रमजान का यह दूसरा जुमा था। मस्जिदों में इमामों और मौलानाओं ने अपनी तकरीरों में कहा कि इस माह का एक-एक लम्हा कीमती है। बढ़ चढ़कर इबादत और गरीबों की मदद करें।
विज्ञापन
शुक्रवार को रमजान माह का दूसरा अशरा (10 दिन) शुरू हो गया। इसी दिन जुमा भी था। दोपहर को एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में जुमा की विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों और रोजदारों ने अपने गुनाहों की माफी मांगी और नेक राह चलने की दुआ की। मुख्य नमाज नवाबी जामा मस्जिद में हुई।
विज्ञापन
मस्जिद की मुख्य इमारत खचाखच भर जाने के बाद सेहन में भी बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। मुतवल्ली शेख सादी जमा ने यहां शामियाने लगवाए। मस्जिद के बाहर इत्र, टोपी, दातून और इफ्तार सामग्री आदि की दुकानें सजी रहीं। उधर, इफ्तार पार्टियाें का सिलसिला चल रहा है। जामा मस्जिद में रोजाना बड़ी तादाद में लोग इफ्तार कर रहे हैं।
विज्ञापन