{"_id":"581b7ce74f1c1bac31437e90","slug":"eo-s-wife-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ की पत्नी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में शोक सभा करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। नगर पालिका कार्यालय में बृहस्पतिवार को शोकसभा हुई। इसमें फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में मृत पालिका ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पत्नी ज्योत्सना श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी प्रधान लिपिक अनिल कुमार यादव की उपस्थिति में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
शोकसभा में संजीत, रामचरन वर्मा, सुशांत शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, दिनेश सिंह, सीताराम धुरिया, जगपाल धुरिया और भाजपा नेता विजय सिंह चौहान तथा अध्यक्ष के पुत्र सौरभ जैन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
