{"_id":"57f7e9234f1c1b526a26f960","slug":"enthusiasm-shown-by-the-students-in-the-children-s-play-packages","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल बाल क्रीड़ा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल बाल क्रीड़ा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
संकुल स्तरीय खेलकूद में दौड़ प्रतियोगिता में झंडी दिखाते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। औगासी पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 25 प्राथमिक व 8 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव व खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत कराई। बालक वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर 100 मीटर दौड़ में निर्भय प्रथम (औगासी), लवकुश द्वितीय (काजीटोला) व गया प्रसाद (बदौली) ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में खुर्शीदा (औगासी) प्रथम, शोभा (काजीटोला) द्वितीय व अंब्रेश कुमारी (बदौली) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में दीपक (मझीवां) प्रथम, अनित्य (जलालपुर) द्वितीय व शिवम (काजीटोला) तृतीय और बालिका वर्ग में पूजा (औगासी) प्रथम, कुसुमा (द्वारेबाबा) द्वितीय और रोशनी (निर्भय डेरा) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय की बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में दीपक (मझीवां) प्रथम, बुद्धराज (कबीरपुर) द्वितीय व विनोद कुमार (मैकूडेरा) ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में पूजा (औगासी) प्रथम, कुसुमा (काजीटोला) द्वितीय व मीनू देवी (औगासी) तृतीय रहीं। बालक वर्ग खो-खो में प्राथमिक विद्यालय काजीटोला प्रथम और औगासी टीम ने दूसरा स्थान पाया। कबड़्डी में काजीटोला की टीम अव्वल रही। इस मौके पर जयकरन, अजीज अहमद समेत तमाम टीचर मौजूद रहे।