फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Enthusiasm in the students regarding the debate competition

वाद-विवाद प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह

Sat, 27 Jul 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in the students regarding the debate competition
बांदा। ‘श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता-विचार प्रवाह’ को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। निर्धारित विषय ‘राजनीतिज्ञों के लिए आयु सीमा होनी ही चाहिए’ पर पक्ष और विपक्ष में बोलने के लिए तैयारियां की हैं। जिलास्तरीय यह प्रतियोगिता बांदा मुख्यालय में 30 जुलाई को होगी। इसके बाद मंडल और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 5000, द्वितीय को 3000 और तृतीय को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दो प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पोस्ट ग्रेजुएट कालेज/विश्वविद्यालय से 2-2 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें एक निर्धारित विषय के पक्ष में और दूसरा विपक्ष में वक्ता होगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। 30 जुलाई (मंगलवार) को प्रात: 10 बजे बांदा शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज सभागार में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

जिले के अधिकांशत: पीजी/यूजी कालेजों को सूचना भेजी गई है। जिन कालेजों को यह पत्र नहीं मिला है वह भी अपने छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग के लिए भेज सकते हैं। प्रतिभागियों के नाम तत्काल बांदा अमर उजाला कार्यालय में दर्ज कराने होंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिता के विजेता मंडल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर में विजेता बनने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन के पीछे नई पीढ़ी में तार्किक सोच और वैचारिक नेतृत्व विकसित करना है। रजिस्ट्रेशन और प्रतियोगिता संबंधी जानकारी मोबाइल नंबर- 9675898201, 9450168136, 9675201416 से संपर्क कर ली जा सकती है।
प्रतियोगिता की शर्तें और नियम
1. महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
2. एक विद्यालय से दो विद्यार्थी शामिल होंगे।
3. निर्धारित विषय पर कुल 6 मिनट बोलने का मौका मिलेगा।
4. प्रतिभागी को अपने महाविद्यालय/विश्वविद्यालय प्राचार्य/प्रधानाचार्य द्वारा जारी अधिकार पत्र और स्कूल का परिचयपत्र (आईडी) साथ लाना होगा।
5. प्रतिभागी को अपना रजिस्ट्रेशन अमर उजाला कार्यालय, बांदा में कराना होगा।
6. कई प्रतिभागियों के अंक समान होने की स्थिति में पुरस्कार राशि उनमें विभाजित करके दी जाएगी।
7. प्रत्येक कालेज से अनिवार्यत: दो प्रतिभागी निर्धारित विषय के पक्ष एवं विपक्ष में वक्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed