फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Enrollment on the first day of the third stage in 1420

तीसरे चरण के पहले दिन 1420 नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Enrollment on the first day of the third stage in 1420

बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के तीसरे चरण में

विज्ञापन
नरैनी व बिसंडा ब्लाक के 132 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन 1420 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

सदस्य के लिए मात्र 1835 पर्चे दाखिल हुए। उधर, शीलू निषाद ने भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

तीसरे चरण में नरैनी ब्लाक की 83 और बिसंडा ब्लाक की 49 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। शनिवार को यहां प्रधान पद के लिए देर शाम तक नामांकन कराने वालों की कतार लगी रही।

आरओ अख्तर हुसैन के साथ 13 एआरओ ने अलग-अलग काउंटरों में पर्चे दाखिल कराए। यहां प्रधान के 915 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

उधर, सदस्य के लिए 1270 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसी तरह बिसंडा ब्लाक में 49 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 505 पर्चे दाखिल हुए।

सदस्य के 673 वार्डों में 565 ने नामांकन किया। आरओ इमत्याज कुरैशी के साथ आठ एआरओ ने न्याय पंचायतवार अलग-अलग काउंटरों में नामांकन पत्र दाखिल कराए।

उधर, नरैनी ब्लाक में बरकोला ग्राम पंचायत से शीलू निषाद ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। उसके साथ सैकड़ों समर्थकों का हुजूम था। इनमेें बड़ी संख्या में महिलाएं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed