फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Endangered historic dozen wells

ऐतिहासिक दर्जन भर कुओं का अस्तित्व खतरे में

Mon, 23 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 23 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Endangered historic dozen wells
सूखा कुअां देखता ‌क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
मटौंध। सूखे में लोगों का सहारा बनने वाले अति प्राचीन व धार्मिक महत्व के कुएं प्रशासन की अनदेखी से अपना अस्तित्व खो चुके हैं। पंचायती राज विभाग गांव-गांव हैंडपंपों में पशुओं को पानी पीने के लिए चरही बनाने का ढिंढोरा पीट रहा है, पर यहां एक भी चरही नहीं बनीं। सूखे व गर्मी में प्यास से इंसान व जानवर बेदम हो रहे हैं।
विज्ञापन


करीब एक दर्जन कुओं का अस्तित्व मिटने की कगार पर है। खुमान कुआं, हरिशन थोक, खाड़े कुआं, चांदन थोक, सुखुवा कुआं, आचरन थोक, पेरिया कुआं, चुनिया दाई का कुआं, घुरहा थोक कुआं, ख्याम कुआं, चुनिया दाई का कुआं (घोरहा थोक), बाबा कुआं, कामता कुआं, गिरधारी कुआं, कलार दीवाला कुआं, सिंघइया कुआं, राजनश्री कुआं, बिहारी कुआं, फुट्टा कुआं (बैबे थोक) साठिया कुआं (60 फीट गहरे) हैं।
विज्ञापन


बैबे थोक मोहल्ले की बुजुर्ग महिला अंशु देवी रैकवार के मुताबिक 80 साल की उम्र ने कभी इन कुओं को सूखते नहीं देखा। दो दशक पूर्व तक बैलों से चरसा चलाकर इन कुओं से पानी खींचा जाता था। चरही भरी जातीं थीं। वंशी कुआं व बाबा कुआं में आज भी चरही के अवशेष हैं। अब यह सब कुएं कचरे से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के प्रेम मिश्रा और संजय मिश्रा अपने निजी बोर से लोगों व मवेशियों की प्यास बुझा रहे हैं। लोग सुबह से साइकिल, टैंपों व बैलगाड़ी में यहां से पानी लादकर ले जाते हैं। मवेशियों के समक्ष पानी की बड़ी समस्या है। कस्बा व क्षेत्र में हर रोज चार-पांच मवेशी प्यास व भूख से दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को कंधी पुरवा व झिंगा खोड़ के बीच तीन मवेशी मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed