{"_id":"64ff63c95827527e2e0f5574","slug":"electricity-remained-off-for-eight-hours-due-to-fault-banda-news-c-212-1-sknp1008-2401-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फाल्ट से आठ घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फाल्ट से आठ घंटे बंद रही बिजली
Tue, 12 Sep 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर में तमाम प्रयासों के बाद बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। रविवार की सुबह पीली कोठी सब स्टेशन में पाल्ट हो गया। इससे तीन फीडरों से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आठ घंटे तक बंद रही। इसके अलावा अन्य फीडरों में ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
शनिवार को 220 केवी में मरम्मत का काम होने से शहर में सुबह आठ बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उधर, रविवार की सुबह पीलीकोठी सब स्टेशन में इनकमिंग-टू की सीटी के भस्ट हो गई। जिससे छोटी बाजार, अलीगंज व स्टेशन रोड फीडर से जुडे एक दर्जन मोहल्लों छोटीबाजार, छिपटरी, कोतवाली रोड, बाबूलाल चौराहा, मुख्य बाजार, स्टेशन, रामलीला रोड आदि की बिजली आपूर्ति सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे प्रभावित रही।
इसके साथ ही 33 केवी सहित भूरागढ़, चिल्ला रोड आदि फीडरों तकनीकी गड़बड़ियों से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि तमाम प्रयासों के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। बिजली की आवाजाही से लोग खासे परेशान है। दिन तो किसी तरह कट जाता है। लेकिन रात के समय बिजली के जाने से लोग सो नहीं पा रहे हैं।