फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,water,DM,CM,banda

बुंदेली पानी की पड़ताल करेंगे सीएम

Sun, 07 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
election,water,DM,CM,banda
बांदा। गर्मी के बीच हो रहे पंचायत चुनाव में बुंदेलखंड में पानी का संकट मुद्दा न बने, शायद इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से पहले ही एक बार फिर बुंदेलखंड का रुख कर रहे हैं। मिली सूचनाओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री यहां की बड़ी सिंचाई/पेयजल योजनाओं पर ही ज्यादा तवज्जो देंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को बांदा, चित्रकूट और महोबा में रहेंगे, जबकि जालौन में नौ मार्च को पहुंचेंगे। इस प्रकार सीएम दो दिन बुंदेलखंड में ही बिताएंगे। सीएम चित्रकूटधाम मंडल की तीन बड़ी सिंचाई/पेयजल योजनाओं का जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

बांदा, महोबा और चित्रकूट की ये तीनों बड़ी परियोजनाएं 35 अरब रुपये से ज्यादा लागत की हैं। झांसी और ललितपुर के साथ ही मुख्यमंत्री का बांदा, महोबा और चित्रकूट में भ्रमण प्रस्तावित है। संकेत मिलते ही अधिकारी तेजी से तैयारियों में जुट गए हैं। फिलहाल अधिकृत कार्यक्रम (प्रोटोकॉल) नहीं आया है। उनकी तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के सिंचाई मंत्री डा. महेंद्र सिंह रविवार को बांदा के साथ चित्रकूट भी पहुंचे। वह सीएम के सभी प्रस्तावित भ्रमण स्थलों पर जाएंगे। प्रदेश के जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति) मंत्री डा. महेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के भ्रमण की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को दोपहर बाद बांदा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में अफसरों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बैठक की।
विज्ञापन

शाम को वह चित्रकूट जनपद के रसिन बांध पहुंचे। वहां भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण और बैठक की। रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगे। सोमवार को वह लहचूरा बांध (महोबा) का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहां से झांसी रवाना हो जाएंगे। सिंचाई मंत्री के कार्यक्रम और स्थानीय अफसरों से मिले संकेतों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बांदा में खटान पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा चित्रकूट में रसिन बांध और महोबा में लहचूरा बांध का निरीक्षण कर सकते हैं। यह तीनों सिंचाई/पेयजल की बड़ी परियोजना है। मुख्यमंत्री से पूर्व सिंचाई मंत्री इन परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-2-रसिन बांध
चौधरी चरण सिंह रसिन बांध परियोजना
इस बांध की कुल लागत 7635.80 लाख रुपये है। इसमें बुंदेलखंड पैकेज से भी 22.80 लाख रुपये का अंशदान रहा। कई गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण कर बांदा और चित्रकूट की सरहद पर बांध बनाया गया है। इसकी देखरेख उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग कर रहा है। बांध की लंबाई 260 किमी और ऊंचाई 16.335 मीटर है। जल धारण क्षमता 16.23 मिलियन घनमीटर है। जल स्तर (आरएल) 142.5 मीटर और अधिकतम टॉप जल स्तर 144 मीटर है। बांध से 22.80 किमी लंबी नहर निकाली गई है।
इंसेट---
दो नहरें और चार माइनर नहरें बनाई गई
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र में रसिन बांध का निर्माण 2004 से चल रहा है। इसमें दो प्रमुख नहरों सहित चार माइनर नहरें बनाई गई हैं। बांध से पाइप लाइन से गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई गई है। रसिन गांव के पास 2003 में बसपा-भाजपा की गठबंधन सरकार के समय बांध का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। दो मुख्य नहर रसिन बदौसा व रसिन सुदिनपुर है। इसमें चार छोटी नहरें भी बनाई गई हैं। इस बांध के बनने से रसिन, सुदिनपुर, दुबरिया, तसुमा, फाटापुरवा, भहिहाई, महादेवन, मखलुपुरवा, श्यामडांड, तमरार, नागरपुरवा, जोगियापुरवा, बराछ, भुसौसी, बदौसा, माधवताला, शहजादपुर गांव के लोग लाभान्वित होंगे। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-3-लहचूरा बांध
धसान नदी पर अर्जुन सहायक परियोजना में बना लहचूरा बांध की लागत करीब 1263 करोड़ रुपये है। यह 1904 में बना था। महोबा जनपद में इससे लगभग 15 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। जलस्तर 182.3 मीटर है। मुख्यत: यह बांध झांसी में स्थित है। महोबा को भी इसका पानी मिलता है। यह बांध 1910 में बनाया गया था।
इंसेट---
फोटो परिचय-5-खटान पाइप पेयजल योजना।
खटान पाइप पेयजल योजना
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण खटान पाइप पेयजल योजना से बांदा जिले की 371 ग्राम पंचायतों के हर घर में नल से पानी आपूर्ति की तैयारी है। कमासिन क्षेत्र के खटान गांव में यमुना पर इस योजना में तेजी से काम चल रहा है। योजना के तहत 35 हजार किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 116 ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) बनेंगे। 41 सीडब्ल्यूआर (क्लीयर वाटर रिजर्व) निर्माण होंगे। इंटेकवेल का निर्माण जारी है। इसकी लागत 2085 करोड़ रुपये बताई गई है।
इंसेट---
जनसभा स्थल व तैयारियों के लिए भागते रहे
चित्रकूट/भरतकूप। सीएम योगी आदित्य नाथ 10 मार्च को रसिन बांध से 50 मीटर दूर सभा को संबोधित करेंगे। जिस स्थान पर सभा होनी है। उस स्थान को ट्रैक्टरों से समतल किया जा रहा है। हैलीपैड से मैदान तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी, एएसपी और एसडीएम ने रविवार को दो बार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। (संवाद)
इंसेट---
कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण कर बैठक ली
भरतकूप (चित्रकूट)। सीएम के आगमन के पहले प्रदेश सरकार के जल शक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डा महेंद्र सिंह भी रविवार की देर शाम रसिन बांध राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, डीएम, एसपी, सीडीओ के साथ पहुंचे और कार्यक्र म स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री ने अफसरों को समय से कार्य करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद बांध के पास स्थित डाक बगले में अफसरों संग बैठक की। इस मौके पर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अशोक जाटव, बद्री विशाल त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, नीरज गर्ग, रामबाबू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद गर्ग, भगवानदीन त्रिपाठी, रामेंद्र गौतम, अरविंद रलिहा, मनीष मिश्रा, भागवत त्रिपाठी, जगदीश गौतम, आनंद पटेल आदि मौजूद रहे। (संवाद)

इंसेट---
32- कुठौंद में निरीक्षण करती जिलाधिकारी व अन्य।
कल सीएम करेंगे एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 9 मार्च को जिले में आ रहे है। देर शाम जहां डीएम प्रियंका निरंजन ने विकास भवन सभागार में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की, तो वहीं कुठौंद पहुंचकर एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल व हैलीपैड का निरीक्षण भी किया। एक्सप्रेस-वे जिले की कुठौंद, जालौन, माधौगढ़ व डकोर ब्लाक की सीमा के 63 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरा है। इस पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। देर शाम जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल जारी कर दिया। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि सीएम हेलीकाप्टर से कुठौंद के लाड़पुर दिवारा में सुबह 9:50 बजे उतरेंगे। वहां से मुख्यमंत्री एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह ललितपुर व झांसी के लिए रवाना होंगे। देर शाम को डीएम और एसपी डा. यशवीर सिंह ने कुठौंद पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed