{"_id":"605f70718ebc3ec39e72ac8b","slug":"election-village-police-sdm-dm-banda-news-knp620300052","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
election,village,police,SDM,DM
- फोटो : BANDA
फोटो परिचय-1-होलिकादहन स्थल।
होली पर प्रशासन अलर्ट
पंचायत चुनाव के बीच त्योहार पड़ने से सतर्कता---सब हेड
जिले में 1280 स्थानों पर आज जलाई जाएगी होली
शब-ए-बरात भी आज, मिश्रित आबादी पर पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पंचायत चुनाव के बीच होली और शब-ए-बरात का त्योहार पड़ने से जिला प्रशासन ज्यादा सतर्क हो गया है। खासकर संवेदनशील और मिश्रित आबादी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। जिले में 1280 स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा।
28 मार्च को होली जलाई जाएगी। इसी दिन शब-ए-बरात का पर्व भी है। 29 मार्च को रंग पर्व भी मनाया जाएगा। पंचायत चुनाव के माहौल के बीच विवादों से रंग में भंग न हो सके, इसके लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। शहर और गांवों में सुरक्षा बंदोबस्त के निर्देश दिए गए हैं। होली में रंग में भंग पैदा करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा गया है। अधिकारियों ने पुलिस और यूपी-112 को लगातार गश्त कर निगरानी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अफसरों ने होलिका दहन स्थलों पर दो-दो कांस्टेबलों को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, नरैनी कोतवाली अंतर्गत 22 संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह पैलानी थाना क्षेत्र में चार और जसपुरा थाना क्षेत्र में दो इलाके संवेदनशील श्रेणी में हैं। यहां पुलिस ने विशेष निगरानी और गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इंसेट---
थानावार स्थलों की संख्या---
कोतवाली नगर-166, बिसंडा-140, बबेरू-130, नरैनी-116, गिरवां-100, कोतवाली देहात-45, मटौंध-35, तिंदवारी-72, पैलानी-52, जसपुरा-43, चिल्ला-52, कालिंजर-80, फतेहगंज-40, मरका-60, अतर्रा-43, कमासिन-60, बदौसा-46
इंसेट---
मिट्टी का लेप लगाकर जलाएं होली
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार ने बताया कि होलिकादहन से डामरीकृत सड़क को नुकसान पहुंचता है। सड़क उखड़ जाती है। उन्होंने सड़क में मिट्टी का लेप लगाने या ईंटों का चट्टा बनाकर होलिकादहन की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे सड़क खराब नहीं होगी।
इंसेट---
फोटो परिचय-2-डीएम आनंद कुमार सिंह
होली रंग को बदरंग न करें। होलिकादहन वाले दिन शब-ए-बरात है। सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं। ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। मिश्रित आबादी में सतर्कता बरती जाएगी। नवयुवकों और बच्चों पर निगरानी रखी जाएगी। पीस कमेटियों की बैठक में संभ्रांत नागरिकों से बच्चों को रंगभरे गुब्बारे फेंकने से रोकने के लिए कहा गया। होली में हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
-आनंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी