{"_id":"606f3c9c8ebc3e8ca45eb39b","slug":"election-sdm-dm-block-centre-banda-news-knp6223373174","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 मतदान केंद्रों में शांतिभंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
103 मतदान केंद्रों में शांतिभंग की आशंका
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 11 लाख 95 हजार 785 वोटरों के लिए 969 मतदान केंद्र व 2025 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 103 मतदान केंद्र व 358 मतदेय स्थलों को संवेदनशील व अति संवेदनशील व अति संवेदनशीन (प्लस) के रूप में चयनित किया गया है। यहां सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए जाएंगे। उधर, पंचायत चुनाव में आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की अधिकतम सीमा निर्धारित कर दी है।
नरैनी ब्लाक के 178 मतदान केंद्र व 347 बूथों में 17 मतदान केंद्र और 34 बूथ, बड़ोखर के 125 मतदान केंद्र व 257 बूथों में 12 केंद्र व 29 बूथ, तिंदवारी के 127 केंद्र व 240 बूथ में 13 केंद्र व 31 बूथ, महुआ के 123 केंद्र व 278 बूथ में 15 केंद्र व 38 बूथ, जसपुरा के 81 केंद्र व 165 बूथ में 9 केंद्र व 31 बूथ, कमासिन के 108 केंद्र व 230 बूथों में 11 केंद्र व 24 बूथ, बबेरू के 120 केंद्र व 270 बूथों में 16 केंद्र व 46 बूथ, बिसंडा ब्लाक के 107 मतदान केंद्र व 238 बूथों में 10 मतदान केंद्र व 24 बूथ संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील (प्लस) श्रेणी में चयनित किए गए हैं।
इस बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि इनमें सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए जाएंगे। संवेदन व अति संवेदनशील मतदान केंद्र व बूथों का चिन्हांकन एसडीएम द्वारा कराई गई जांच के बाद किया गया है। एसडीएम ने मतदान केंद्रों में शांतिभंग होने की आशंका जाहिर की थी। उधर, आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की अधिकतम सीमा निर्धारित कर दी है। प्रधान व बीडीसी 75 हजार रुपये और डीडीसी 1.50 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए अलग बैंक खाता खुलवाना होगा। इसकी सूचना रिटर्निंग अधिकारी व जनपद स्तरीय कमेटी को देनी होगी। उप निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने की तिथि से निर्वाचन की घोषणा तक प्रतिदिन कई मदों में जो व्यय किया जाएगा, उसका लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि चुनाव से संबंधित व्यय निर्वाचन खाते से करना होगा। इसके अलावा प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर आयोग द्वारा निर्धारित किए प्रारूप पर तैयार करना होगा। कई मदों में जो धनराशि व्यय की जाएगी। उन मदों में व्यय की जाने वाली दरों का निर्धारण जिले एवं तहसील स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में डीडीसी व बीडीसी निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें सीडीओ, मुख्य कोषाधिकारी सदस्य है। प्रधान पद के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। तहसीलदार व नामित लेखाधिकारी सदस्य है।
इंसेट---
पैसा लेने पर नोटिस जारी
बांदा। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों से अदेय प्रमाण पत्र में 500 रुपये लेने की शिकायत पर बीडीओ बड़ोखर खुर्द ने ग्राम पंचायत अधिकारी अछरौड़ अनिल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।