फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Election on 6th September on 13 vacant posts of Pradhan, DDC and BDC

Banda News: प्रधान, डीडीसी व बीडीसी के 13 रिक्त पदों पर छह सितंबर को चुनाव

Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Election on 6th September on 13 vacant posts of Pradhan, DDC and BDC
बांदा। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित 13 क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए छह सितंबर को मतदान होगा। डीएम ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव और व्यवस्थाओं के लिए आठ प्रभारी सहित सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किए हैं।
विज्ञापन


बिसंडा ब्लाक के ग्राम पंचायत पारा में प्रधान पद अनुसूचित जाति व ग्राम पंचायत मरौली के वार्ड नंबर 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत लौधौरा के वार्ड चार अनारक्षित, पंचमपुर के वार्ड तीन महिला, नौगवां के वार्ड नौ अनुसचित जाति, बडो़खर ब्लाक के ग्राम पंचायत चमरहा के वार्ड आठ अनारक्षित, बबेरू ब्लाक के ग्राम पंचायत जलालपुर के वार्ड सात अनुसूचित जाति, पडरी के वार्ड 13 अनुसूचित जाति महिला, अरथरा के वार्ड नौ अनुसूचित जाति, महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत बछेही के वार्ड 11 अनारक्षित, नौहाई के वार्ड नौ अनारक्षित में सदस्य के लिए चुनाव होगा। इसी प्रकार नरैनी ब्लाक के वार्ड नंबर 23 नरैनी द्वितीय में जिला पंचायत सदस्य अनुसूचित जाति व बिसंडा ब्लाक के वार्ड पांच सिंहपुर अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 60 कोर्रही पंचम महिला, तिंदवारी ब्लाक के वार्ड नंबर 65 पपरेंदा तृतीय अनारक्षित के लिए चुनाव होगा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि इन पदों पर नामांकन 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 23 को जांच, 24 को नाम वापसी व प्रतीक चिंह आवंटन, व 6 को मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक और मतगणना 8 सितबर को सुबह 8 बजे से समाप्ति तक होगी। डीएम ने कहा कि सभी चुनाव संबंधी कार्य ब्लाक खंड कार्यालयों में होंगे।
विज्ञापन


उधर, जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव और व्यवस्थाओं की दायित्व प्रभारी अधिकारी के रूप में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खान, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी शिव विहारी शुक्ल, उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड-1 दिनेश सिंह यादव सहित डेढ़ दर्जन सहायक प्रभारी अधिकारियों को दी है। निर्देश दिए है कि प्रभारी व सहायक अधिकारी आयोग की मंशा के अनुरूप दिए गए दायित्वों का सही तरीके से निवर्हन करें। ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed