फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight injured in road accidents, including branch manager

सड़क हादसों में शाखा प्रबंधक समेत आठ घायल

Thu, 12 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in road accidents, including branch manager
दुर्घटना

बांदा/बबेरू। अलग-अलग सड़क हादसे में सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक समेत आठ राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में एक कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिड़ौरा गांव निवासी वीर (40) पुत्र सुखदेव ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लाते समय गिरकर घायल हो गया।

एक अन्य घटना में बृजेंद्र कुमार (18) पुत्र रामदेव निवासी पड़वार (गौरिहार) बाइक पर खुरहंड से वापस लौटते समय मैजिक वैन की टक्कर से घायल हो गया। उधर, गिरवां निवासी योगेश कुमार (45) व मिलन (35) बाइक से बांदा से घर जाते समय मैजिक की टक्कर से घायल हो गए। मिलन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मरका थाना क्षेत्र के गोंड़ा गांव निवासी सावित्री (10) पुत्र चंद्रशेखर मां के साथ बाजार से गांव जाते समय मरका तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। एक अन्य घटना में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त मैनजर संतोष गुप्ता (60) पुत्र मइयादीन निवासी धूमनगंज इलाहाबाद से बाइक पर आते समय पून गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत होने से घायल हो गया। दूसरी बाइक में सवार बिदेंश्वरी (25) पुत्र शिवपूजन व हरीशरण सिंह (35) पुत्र बुद्धमुनि निवासी तरायां भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed