{"_id":"572a3d134f1c1b22175cd3e1","slug":"eight-advocates-nominations-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 04 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार को नामांकन के पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए आठ पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी हरीओम शंकर ने बताया कि पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए लक्ष्मण बाबू राजपूत, संयुक्त सचिव (आडीटर) में कृष्णकांत प्रजापति, महासचिव के लिए सरस्वती प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव व सुरेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयगोपाल गुप्ता, कनिष्ठ सदस्य विजेंद्र कुमार त्रिपाठी और संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर संतोष नंदन गौतम ने नामांकन कराया।
प्रत्याशी 5 व 6 मई को दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकते हैं। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच व निस्तारण और 9 मई को नाम वापसी होगी। मतदान 17 मई को होगा। उसी दिन नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन