फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eid Milan party up to Mushaira

ईद मिलन में मुशायरे की महफिल

Sat, 09 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eid Milan party up to Mushaira
मुशायरे में शेर पेश करते शायर डा. इजहार खालिद। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ईद मिलन मुशायरे की महफिल में बदल गया। सेंवइयों की मिठास के साथ शायरों ने शेरों से ईद की खुशियां बांटीं। शुरुआत डॉ. खालिद इजहार द्वारा पढ़ी गई नात से हुई।

विज्ञापन

बुजुर्ग शायर नवाब अहमद (असर बांदवी) की सदारत में हुए ईद मिलन और मुशायरे में शायर हमराज बांदवी ने सुनाया-‘पंक्षी हैं नए हम भी फरियाद नहीं करते, देखे वो हमें कब तक आजाद नहीं करते’।
विज्ञापन


शायर हकीम बशीर तालिब ने पढ़ा-‘जान दे देते हैं हम लोग वफा पर अपनी, हम वफा का कोई बदला नहीं मांगा करते’। डा.खालिद इजहार ने सुनाया-‘मेरी कोशिश का मुझको सिला मिल गया, ढूंढते-ढूंढते नक्शेपा मिल गया’। नवाब अहमद ने पढ़ा-‘सिंम्त का है पता न खबर राह की, ले चला है किधर रहबर देखना’। बाराबंकी से आए रेहान हिंदुस्तानी सहित अजीज तारिक, शरीफ, हाफिज नजर रब्बानी, मोहम्मद अशरफ आदि ने भी अपने कलाम पेश किए। संचालन नजरे आलम (नजर बांदवी) ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed