{"_id":"614e19018ebc3eab7c7ecc07","slug":"ee-riksha-palatane-se-yuvak-kee-maut-banda-news-knp6542518116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूर पेशा था। वह ई-रिक्शा में प्लाई लादकर घर जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का पुत्र मिथलेश (20) शुक्रवार को दोपहर शटरिंग के लिए बाजार से प्लाई खरीदने के बाद ई-रिक्शा में लादकर घर जा रहा था। कालिंजर मार्ग में तेज रफ्तार ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया।
मिथलेश ई-रिक्शा के नीचे दब गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ई-रिक्शा को उठाकर उसे बाहर निकाला। वह बुरी तरह घायल था। 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मिथलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मजदूरी करके घर खर्च में हाथ बंटाता था। मजदूरी का पैसा इकट्ठा कर शटरिंग का काम शुरू करने के लिए उसने प्लाई खरीदी थीं।