फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   education,sports,banda news

1409 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

Sat, 20 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
education,sports,banda news
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के 1409 ग्राम पंचायतों में खेलकूद के मैदान बनाए जाएंगे। इसके बाद इन मैदानों में खेलकूद की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मंडल के सभी इंटरमीडिएट और हाईस्कूल विद्यालयों में कम से कम पांच खेलों की व्यवस्था कराई जाएगी। यह निर्देश शनिवार को बैठक लेते हुए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने खेल विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि पहले चरण में सभी शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां शुरू कराईं जाएं। इसके लिए सुबह और शाम का समय निर्धारित किया जाए। कहा कि विद्यालयों में बैडमिंटन, वालीबाल, कबड्डी, बॉस्केटबाल और कुश्ती शुरू की जाए। उन्होंने डीआईओएस कोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में खेल के मैदान हैं, वहां जल्द से जल्द खेलकूद शुरू करा दिए जाए। जिन विद्यालयों के पास बड़े खेल के मैदान हैं वहां हाकी और फुटबाल खेल शुरू कराए जाएं। मंडल के सभी विद्यालयों में नौ मार्च को खेलकूद की गतिविधियों का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मंडल में 1409 ग्राम पंचायतों में खेलकूद मैदान बनाए जाने के लिए उप जिलाधिकारियों से भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसमें खंड विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों से सहयोग करने को कहा। आयुक्त ने ग्राम पंचायतों में युवक मंगल दल गठित करने को कहा। बैठक में अपर आयुक्त चंद्रशेखर, संयुक्त निदेशक शिक्षा, मंडलीय क्रीड़ाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज मेजर मिथलेश पांडेय, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा के डीआईओएस और जिला क्रीड़ाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तरीय समिति का गठन
मंडल स्तर पर खेलकूद की गतिविधियों को संचालित करने के लिए अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सभी मंडलीय क्रीड़ाधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, डीआईओएस और जिला क्रीड़ाधिकारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed