फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   education,banda news,studant

गुरु-शिष्य परंपरा से छात्रों का विकास

Sat, 20 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
education,banda news,studant
education,banda news,studant - फोटो : BANDA
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह में पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस विद्यालय से पढ़े और कई ओहदों में रहते हुए देशसेवा करने वाले अफसर और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा और उनके परस्पर संबंध छात्रों का विकास करते हैं। छात्रों को गुरुओं से श्रद्धाभाव से सीखना चाहिए। उप निदेशक माध्यमिक मंसाराम ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। वर्तमान छात्रों को पूर्व छात्रों के व्यक्तित्व व उनकी उपलब्धियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पूर्व छात्र व हमीरपुर विधायक युवराज सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्होंने यहां शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। डीआईओएस विनोद सिंह ने कहा कि नए छात्रों को पूर्व छात्रों के अनुभवों से कुछ सीखना चाहिए। बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सबल सिंह, ज्ञानेंद्र जड़िया, अतुल तिवारी, संतोष सिंह, चतुर सिंह, रघुराज शुक्ला, वाणी भूषण द्विवेदी, योगेश गौर आदि पूर्व छात्र मौजूद रहे। संचालन डा. बलराम त्रिपाठी, देशराज सिंह ने किया। मेजबान प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय व उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed