फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   E-rickshaw driver dies after vomiting blood

Banda News: खून की उल्टी होने के बाद ई-रिक्शा चालक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after vomiting blood
खून की उल्टी होने के बाद ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन

- बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मनोरथ थोक की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ई-रिक्शा पर भाड़ा लादकर जा रहे चालक को रास्ते में खून की उल्टी हो गईं। उसे लोग बबेरू सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी अफसार खां (26) कस्बे के मनोरथ थोक में परिवार के साथ रहता था। बुधवार सुबह वह अपने ई-रिक्शे में भाड़ा लादकर तिंदवारी जा रहा था।
बबेरू नहर पटरी पर वह ई-रिक्शे में हवा भराने लगा। इस दौरान उसे खून की उल्टी होने लगी। आसपास के लोगों ने देखा तो उसे बबेरू सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी राजबहादुर ने बताया कि मृतक चार भाई हैं। वह सबसे बड़ा था। घर में पत्नी शफीकुन और दो पुत्र हैं। बताया कि तकरीबन आठ महीने से उसका टीबी (क्षय) का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतक को टीबी की बीमारी होने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed