फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   duty,chunav,karmi

साहब! बच्चा बहुत छोटा है, ड्यूटी कटवा दीजिए...

Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
duty,chunav,karmi
बांदा। ‘साहब! बच्चा बहुत छोटा है, ड्यूटी कटवा दीजिए...’। विधान सभा चुनाव में ड्यूटी कटवाने की अर्जियां पहुंचनी शुरू हो गईं हैं। अब तक 87 कर्मियों ने विभिन्न कारणों को दर्शा कर ड्यूटी कटवाने का अनुरोध किया है। किसी ने बच्चा छोटा होने की दलील दी तो कोई कैंसर या लकवा ग्रस्त होना बताकर
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने की गुजारिश कर रहे हैं। छह दंपतियों ने भी डबल ड्यूटी कटवाने का अनुरोध किया है।
विधानसभा चुनाव नामांकन के बाद से चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने कर्मियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण की तैयारी भी शुरू कर दीं हैं। उधर, विकास भवन में सीडीओ कार्यालय में ड्यूटी कटवाने के लिए अर्जियों का भी पहुंचना शुरू हो गया है। एक कर्मचारी ने अपनी अर्जी में कैंसर से पीड़ित
विज्ञापन

होना दर्शाया है। दूसरे ने खुद को लकवा ग्रस्त बताया है। इसी तरह किसी ने शादी तो किसी ने अन्य कारण दर्शाएं हैं। इन अर्जियों में छह दंपतियों ने डबल ड्यूटी लगने पर किसी एक को ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया है। सभी अर्जियों को फिलहाल विचारार्थ रखा गया है। शुक्रवार को भी विकास भवन में ड्यूटी कटवाने वाले कर्मी इक्का-दुक्का पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed