फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DSO surrounded by poor, seeking ration

गरीबों ने डीएसओ को घेरा, मांगा राशन

Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
DSO surrounded by poor, seeking ration
विकास भवन में जिलापूर्ति अधिकारी को घेरे राशन कार्ड धारक। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। खाद्य सुरक्षा योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से न होने से गरीब जनता सस्ते राशन को मोहताज है। आनलाइन आवेदन के बाद भी राशन न मिलने पर कई गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को डीएसओ का घेराव किया।

विज्ञापन


जिले भर से कई गांवों व शहर से आए कार्डधारकों का कहना था कि वे कोटेदार व विकास भवन के चक्कर लगाकर थक हार चुके हैं। आन लाइन आवेदन कराने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। कोटेदार कहते हैं कि आवंटन कम हो रहा है और राशनकार्ड ज्यादा हैं।
विज्ञापन


ऐसे में वह राशन कहां से पूरा करें। बीपीएल कार्डधारक भी खाद्य सुरक्षा योजना के भरोसे हैं। लेकिन उन्हें कई माह से राशन नहीं मिल रहा है। परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। डीएसओ आनंद सिंह ने ग्रामीणों को शीघ्र राशन दिलाने का भरोसा दिया। प्रदर्शनकारियों में अतर्रा, नरैनी, बबेरू, तिंदवारी ब्लाक व नगर क्षेत्र के तमाम कार्ड धारक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed