फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunken employee in the office of the CMO furore

नशे में धुत कर्मचारी का सीएमओ कार्यालय में हंगामा

Sun, 17 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 17 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसके

विज्ञापन
विकलांग साथी ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमकर हंगामा मचाया। लिपिकों और वहां आए फरियादियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने दोनोें को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में इनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

अंबेडकर नगर (बांदा) निवासी अनिल पुत्र राम कुमार यहां सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शनिवार को दोपहर बाघा (कमासिन) गांव निवासी रामकरन अपने विकलांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराने आया था। कुछ देर बाद दोनों शराब के नशे में धुत होकर आ गए और हंगामा मचाते हुए लिपिकों और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ अभद्रता की।

लिपिकों के रोकने-टोकने पर उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हो-हल्ला सुनकर कार्यालय में मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी कैप्टन डॉ. आरके सिंह बाहर आ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाली के दरोगा और पुलिस कर्मी आ गए और दोनों को हिरासत में ले लिया।

उधर, सीएमओ ने बताया कि अनिल और रामकरन शराब के नशे में धुत होकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस बुलाकर दोनों को गिरफ्तार करा दिया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। कहा कि तहरीर न मिली तो वह शांति भंग (धारा 151) में दोनों का चालान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed