{"_id":"69862f1c30cf0738230416dc","slug":"driver-cleaning-the-windshield-of-an-e-rickshaw-was-hit-by-a-bolero-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-140508-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ई-रिक्शा का शीशा साफ कर रहे चालक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ई-रिक्शा का शीशा साफ कर रहे चालक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 06 Feb 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 09 ईश्वरी प्रसाद। फाइल फोटो।
बबेरू (बांदा)। सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर शीशा साफ कर रहे चालक को पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी, तब उन्हें जानकारी हो सकी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी मातादीन ने बताया कि उसका पुत्र ईश्वरी प्रसाद (45) ई रिक्शा से मौरंग और सवारी ढोने का कार्य करता था। वह बांदा में किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार की देर शाम वह बांदा से सवारी लेकर कमासिन जा रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अलिहा गांव के पास वह ई-रिक्शा रोककर शीशा साफ करने लगा। तभी पीछे से आई बोलेरो उसे साइड से टक्कर मारते हुए निकल गई।
राहगीरों ने देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसको नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दो पुत्री व पत्नी रेखा देवी हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। बबेरू कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है।