फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dr. N.K. Bajpai honored for his contribution to agricultural extension

Banda News: कृषि प्रसार में डॉ. एनके बाजपेयी सम्मानित

Thu, 29 Oct 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. N.K. Bajpai honored for his contribution to agricultural extension
फोटो-1- लखनऊ में सम्मानित होने के बाद निदेशक प्रसार व तीनों कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रमुख। स्
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के निदेशक प्रसार डॉ. एनके बाजपेयी को कृषि प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार), लखनऊ के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

डॉ. बाजपेयी को किसानों तक नवीन कृषि तकनीकों का प्रसार करने और कृषि अनुसंधान के परिणामों को उन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में प्रसार निदेशालय के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र बांदा, महोबा और झांसी को भी कृषि प्रसार, कृषक प्रशिक्षण, नवीन तकनीकों के प्रसार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय, बांदा के कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने डॉ. बाजपेयी को बधाई दी। कृषि विज्ञान केंद्र बांदा के केंद्राध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह, झांसी की केंद्राध्यक्ष डॉ. निशी राय, महोबा के प्रभारी डॉ. रजनीश चंद्र मिश्रा सहित तीनों केंद्रों के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को भी सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जताई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, महानिदेशक डॉ. संजय सिंह और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed