फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dr. Kishun Kumar removed from the post of CMS, will do ultrasound

Banda News: सीएमएस के पद से हटाए गए डॉ. किशुन कुमार, अल्ट्रासाउंड करेंगे

Tue, 15 Jul 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kishun Kumar removed from the post of CMS, will do ultrasound
अल्ट्रासाउंड करते प्राइवेट डॉक्टर।  - फोटो : संवाद
बांदा। जिलाधिकारी की पहल पर सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. किशुन कुमार को सीएमएस के पद से मुक्त कर दिया गया। अब हड्डी रोग विभाग के डॉ. विनय कुमार सीएमएस का पदभार संभालेंगे। डॉ. किशुन कुमार दो दिन के अवकाश पर है। अस्पताल आने पर वह नए सीएमएस को पदभार सौंपेंगे। उधर, दो दिन अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित न हो, इसके लिए प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट को अल्ट्रासाउंड करने के लिए लगाया गया है। सोमवार को 35 अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन

30 जून को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी सेवानिवृत्त हो गए थे। उच्चााधिकारियों के निर्देश पर जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. किशुन कुमार को सीएमएस का पदभार दिया गया था। सीएमएस के प्रशासनिक कार्याें की वजह से वह अल्ट्रासाउंड नहीं कर पा रहे थे। इस कारण एक जुलाई से 10 जुलाई तक अल्ट्रासाउंड सेवा ठप रही थी।
विज्ञापन

11 जुलाई को जिलाधिकारी जे. रीभा की बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उसे बाल रोग विभाग के डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में ले गई थीं। अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह पर सीएमएस रेडियोलॉजिस्ट डॉ. किशुन कुमार ने अल्ट्रासाउंड किया और फिर अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लगा दिया। यह मामला सुर्खियों में आया तो डॉ. किशुन कुमार बैकफुट पर आ गए। सीएमएस रहते हुए भी उन्हें अन्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड करना पड़ा। शनिवार को वह छुट्टी लगाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed