फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Door to door survey from tomorrow for examination of patients

रोगियों की जांच के लिए घर-घर सर्वे कल से

Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Door to door survey from tomorrow for examination of patients
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
बांदा। अब सर्वे टीमें घर-घर जाकर कोरोना रोगियों की खोज करेंगी। गृह स्वामियों से सवाल होगा कि उनके परिवार में कोई बीमार तो नहीं है? उधर, पुलिस और मजिस्ट्रेट अपने वाहनों से एनाउंस करेंगे कि कहीं भीड़ न लगाई जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। यह विशेष सर्विलांस/कोविड अभियान 5 से 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अमित सिंह बंसल ने समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि रोजाना यह अभियान संचालित होगा। 11 जुलाई को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि माइक्रोप्लान के मुताबिक टीमें गठित की जाएं। हरेक सर्वेक्षण टीम को स्टीकर, चॉक और रिपोर्टिंग प्रारूप दिया जाए।
विज्ञापन

साथ ही रियूजेबल मॉस्क दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और आंगनबाड़ी को शामिल किया जाए। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि निगरानी समिति को इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स आक्सोमीटर दिया जाए। टीमों को सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाए। सर्वेक्षण टीम हर घर की दीवार पर पल्स पोलियो अभियान की तरह नंबर आदि लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस मेडिकल आफीसर संतोष गुप्ता ने बताया कि लंबी बीमारी के रोगी, खांसी-बुखार व सांस लेने में दिक्कत के रोगी तथा नॉन कंटेनमेंट जोन में लंबी बीमारी के रोगियों का ब्योरा प्रारूप पर दर्ज किया जाएगा। हर घर से यह जानकारी ली जाएगी की किसी को कोई बीमारी तो नहीं है।

यह भी कहा जाएगा कि भविष्य में किसी को ऐसे लक्षण पाए जाने पर घबराएं नहीं बल्कि दरवाजे पर चस्पा प्रपत्र पर अंकित मोबाइल नंबर पर सूचना दें। इसके पूर्व डीएम ने बाढ़ तैयारियों से संबंधित बैठक भी ली। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed