फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Doctors of Hamirpur-Mahoba will perform operations in Women's Hospital

हमीरपुर-महोबा के डाक्टर महिला अस्पताल में करेंगे ऑपरेशन

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Doctors of Hamirpur-Mahoba will perform operations in Women's Hospital
बांदा। जिला महिला अस्पताल में बंद ऑपरेशन नए साल में चालू हो जाएंगे। सर्जन न होने से यहां फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) ठप है। महानिदेशक के चिंता जताने पर अपर निदेशक ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हमीरपुर और महोबा के एक-एक चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से यहां संबद्ध कर दिया। दोनों डाक्टर सप्ताह में क्रमश: तीन और दो दिन यहां ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सर्जन का कोई पद न होने से यहां ऑपरेशन नहीं हो रहे। मरीजों को महंगा खर्च कर प्राइवेट अस्पतालों की शरण में जाना पड़ता है। महिला अस्पताल से कई बार शासन को भेजी गई सूचना में यहां ऑपरेशन का आंकड़ा शून्य दर्शाया गया। इस पर शासन और महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने चिंता जताते हुए चित्रकूटधाम मंडल अपर निदेशक को शीघ्र यूनिट क्रियाशील करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक (स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण) डा.आरबी गौतम ने महानिदेशक के पत्र का हवाला देते हुए हमीरपुर महिला अस्पताल की डा.आशा सचान और महोबा महिला अस्पताल के डा.एसके वर्मा को सप्ताह में दिनवार बांदा महिला अस्पताल में संबद्ध किया है। साथ ही ड्यूटी के दिन भी निर्धारित किए हैं। डा.आशा सचान सोमवार, बुधवार व शनिवार और डा.एसके वर्मा मंगलवार और शुक्रवार को यहां ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक का कहना है कि कोई भी सर्जन न होने से यहां सिजेरियन सेक्शन प्रभावित था। यूनिट को क्रियाशील किए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की गई है। उधर, सीएमएस डा.ऊषा सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में सर्जन का कोई पद नहीं है। पुरुष अस्पताल से सर्जन यहां आकर ऑपरेशन करते थे। यहां भी सर्जन न होने से कई साल से गंभीर आपरेशन नहीं हो पा रहे। मजबूरन गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता है।

बांदा जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने पर अपर निदेशक डा.आरबी गौतम ने महोबा जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट परामर्शदाता डा.सुरेश कुमार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यहां संबद्ध किया है। वह सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यहां अपनी सेवाएं देंगे। अपर निदेशक का कहना है कि चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा सहित चित्रकूट और हमीरपुर में रेडियोलाजिस्ट पद रिक्त है। इससे रेडियोलॉजी/अल्ट्रासोनोग्राफी/मेडिकल बोर्ड/पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed