फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do not rote but understand, make everyday goals

रटें नहीं बल्कि समझें, हर रोज का लक्ष्य बनाएं

Thu, 14 Feb 2019 11:31 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 14 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Do not rote but understand, make everyday goals
काउंसलिंग कार्यक्रम संबोधित करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : अमर उजाला

डीएम हीरा लाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। जिस विषय में कमजोर हों उस पर ज्यादा ध्यान दें। रटें नहीं बल्कि समझें। नोट्स बनाएं। हर दिन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। ऐसा किया तो कैरियर बनाने में कोई आड़े नहीं आ सकता।  

विज्ञापन


गुरुवार को जेएन डिग्री कालेज में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में कैरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित हुआ। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन और धैर्य भी जरूरी है। एनसीआरटी की किताबों से अध्ययन ज्यादा बेहतर होगा। अखबार भी रोजाना पढ़ें। एडिटोरियल पृष्ठ देखें। अखबारों से तमाम जानकारियां मिलती हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी कहा कि बच्चों को सही दिशा दें।
विज्ञापन


विशेषज्ञ के रूप में जेएन कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.पंकज सिंह, डा.जितेंद्र कुमार, डा.अतुल शुक्ला, डा.रोहित सिंह, डा.मनोज अस्थाना आदि ने भी छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डा.एनएल शुक्ल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का भविष्य संवारते हैं। उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया। सहायक निदेशक सेवायोजन कौशलेंद्र सिंह ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed