फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do not care about education; Gaushala is making schools

पढ़ाई की परवाह नहीं, स्कूलों को बना रहे गोशाला

Fri, 29 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Fri, 29 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Do not care about education; Gaushala is making schools
रामपुर में प्राथमिक विद्यालय को ग्रामीणों द्वारा बना दिया गया गोशाला - फोटो : अमर उजाला
अन्ना जानवरों से तंग आ चुके किसान अपने बच्चों का भविष्य भी दांव पर लगाने में आमादा हो गए हैं। बच्चों की शिक्षा की परवाह किए बगैर स्कूलों को अन्ना गायों का बाड़ा बना रहे हैं। जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव के बाद बड़ोखर ब्लाक के गुरेह गांव में भी ग्रामीणों ने अन्ना पशुओं का झुंड स्कूल में कैद कर दिया। रामपुर में छह दिनों से प्राथमिक विद्यालय बंद है। यहां अन्ना गायों का डेरा है। गुरेह में अधिकारियों ने बमुश्किल दो परिषदीय स्कूलों को अन्ना गायों से खाली कराया है।
विज्ञापन



बारिश कम होने से खेतों में फसलें काफी कम हैं। जो बोई गईं हैं उन्हें बचाने के लिए किसान हर हथकंडा अपना रहे हैं। फसलों की सबसे बड़ी दुश्मन बन चुकी अन्ना गायों को गोशालाएं न होने से अब स्कूलों में बंद कर रहे हैं। जसपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर गांव में किसानों ने लगभग चार सैकड़ा गायों को पिछले छह दिनों से प्राथमिक विद्यालय में कैद कर रखा है। स्कूल में पढ़ाई बंद हो गई है। यहां की कक्षाएं नजदीक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लग रही हैं। स्कूल परिसर गोबर और कीचड़ से पट गया है। तीन दिन पहले इन गायों को नजदीक स्थित झंझरीपुरवा गांव की गोशाला में भेजा गया था। लेकिन वहां किसानों ने विरोध कर इन्हें वापस कर दिया।
विज्ञापन



रामपुर प्रधान पति भजन सिंह ने बताया कि गोशाला के लिए प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही। ऐसे में ग्रामीणों के सहयोग से गांव में अस्थाई गोशाला की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण खुद श्रमदान करके इसे तैयार कर रहे हैं। शनिवार तक अन्ना पशुओं को स्कूल से इस बाड़े में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उधर, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने जबरन गायें लाकर स्कूल में बंद कर दी हैं। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इसी तरह बड़ोखर ब्लाक के गुरेह गांव में किसानों ने 250 गायों का झुंड हांक कर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बेंड़ दिया। कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने तहसीलदार को खबर दी। तहसीलदार अवधेश निगम मौके पर पहुंचे और प्रधान पति गुड्डा वर्मा के साथ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अन्ना गायों से स्कूल खाली कराया। स्कूल में इन दिनों अद्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बताया गया कि सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल को घेरकर गाय बंद कर दी थीं। गायों का झुंड अभी भी गांव के आसपास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed