फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM will get water guard award in Delhi

बांदा डीएम को दिल्ली में मिलेगा %जल प्रहरी’ सम्मान

Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM will get water guard award in Delhi
DM will get water guard award in Delhi - फोटो : BANDA
जल संरक्षण में आसाधारण योगदान के लिए केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय देश के 40 लोगों को जल प्रहरी सम्मान प्रदान करेगा। इनमें बांदा के डीएम और दो समाजसेवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में 18 दिसंबर को आयोजित जल प्रहरी सम्मान समारोह-2019 में देश के 40 लोगों से अधिक लोगों को जल संरक्षण के लिए किए गए असाधारण प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। मंत्री श्री शेखावत उन्हें सम्मान सौंपेंगे। सम्मानित होने वालों में 12 उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन

इनमें बांदा के मौजूदा जिलाधिकारी हीरा लाल भी शामिल हैं। मंत्रालय ने उनके जल संरक्षण संबंधी कार्यों को सराहा है। उनके अलावा समाजसेवी उमाशंकर पांडेय (जखनी) व प्रशंसा चारू भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सम्मान पाने वाले बुंदेलखंड के अन्य लोगों में महोबा के डा. धर्मेंद्र मिश्र और झांसी के संजय सिंह व मंजू गुप्ता भी शामिल हैं। समारोह में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के जल प्रहरी भी सम्मानित होंगे।
जल प्रहरी आयोजन समिति प्रमुख सरकारी टेलीकॉम के सीईओ अमेय साठे ने बताया कि शोध से यह पता चला है कि 50 प्रतिशत लोग भूजल का उपयोग करते हैं। जल स्तर दिन-ब-दिन घट रहा है।

लोगों को समझना होगा कि पानी संसाधन है, स्रोत नहीं। आयोजन समिति संयोजक और जल संरक्षक अनिल सिंह ने कहा कि जल संरक्षण क्षेत्र में योगदान देने वाला हर जागरूक नागरिक जल प्रहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed