फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM sought clarification from absent deputy CMO

अनुपस्थित डिप्टी सीएमओ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 17 Sep 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
DM sought clarification from absent deputy CMO
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ एनके सिंह अनुपस्थित मिले। डीएम ने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। कई अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित या इधर-उधर पाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ से इनके बारे में डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सत्येंद्र शुक्ला के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं थे। वह कंट्रोल रूम में मौजूद थे।
विज्ञापन

डॉ. रवींद्र नाथ मिश्रा, आशीष कुमार, अरविंद वर्मा, राशिद हुसैन, अरविंद गुप्ता, दीपक, धर्मेंद्र और दानिश के भी हस्ताक्षर हाजिरी रजिस्टर में नहीं थे और न ही यह कार्यालय में उपस्थित थे। इन सभी के बारे में डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। गंदगी पर आपत्ति जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा मौजूद थे। उन्होंने डीएम को बताया कि हाल ही में उन्होंने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते राजकीय मेडिकल कॉलेज/कोविड उपचार सेंटर का गुरुवार को डीएम आनंद कुमार सिंह ने आकस्मिक मुआयना किया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव से यहां भर्ती संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कक्ष, काउंटर इत्यादि देखे। प्रधानाचार्य ने बताया कि चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 1158 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें 1042 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस समय 98 मरीज भर्ती हैं। बांदा के चार व हमीरपुर के पांच मरीजों को रेफर किया गया है।
9 मरीज आईसीयू में और 49 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि भर्ती मरीजों को दवाएं और आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सक उन्हें कई बार देखते हैं। डीएम ने मरीजों के तीमारदारों से भी बातचीत की। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि मरीजों का इलाज और सुविधाओं में कोई कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी एडीएम सुरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, शाम को डीएम ने विकास भवन में चल रहे इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल/ कमांड रूम का भी औचक निरीक्षण किया। रैपिड रिस्पांस टीम और एल-1 व एल-2 अस्पतालों के बारे में पूछताछ की।

कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को आई सूची में 42 नए पॉजिटिव पाए गए। इनमें नौ महिलाएं, एक बालक और चार किशोर बालक-बालिकाएं हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के पांच, डीआईजी आफिस में एक, पुलिस लाइन में चार, जिला अस्पताल, खिन्नी नाका, कालूकुआं, जीआईसी हॉस्टल, महेश्वरी देवी मंदिर रोड, इंदिरा नगर में एक-एक, गजनी गांव में तीन, तिंदवारी में दो, जमवारा में चार, दोहा में 9 संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed