{"_id":"5f87388a8ebc3e9bed14b2dd","slug":"dm-raided-two-godowns-2500-bags-of-manure-recovered-banda-news-knp5884995177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गोदामों पर डीएम का छापा, 2500 बोरी खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गोदामों पर डीएम का छापा, 2500 बोरी खाद बरामद
विज्ञापन
DM raided two godowns, 2500 bags of manure recovered
- फोटो : BANDA
बांदा। जनपद में खाद के लिए मची हायतोबा के बीच बुधवार को देर शाम डीएम आनंद कुमार सिंह ने शहर सीमा के नजदीक अलग-अलग दो गोदामों पर छापे मारकर यहां रखी करीब ढाई हजार बोरी से ज्यादा खाद बरामद की। दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पास स्थित खाद फैक्ट्री में डीएम ने छापा मारा। यहां करीब 2500 बोरी प्राइवेट कंपनी की खाद रखी हुई थी। डीएम ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि नकली खाद की फैक्ट्री चल रही है। कृषि अधिकारी को गोदाम की पूरी जांच पड़ताल के निर्देश दिए। यहां के बाद डीएम ने तिंदवारी रोड पर स्थित एक गोदाम में भी छापा मारा।
यहां तहसीलदार अवधेश कुमार निगम पहले ही पहुंच चुके थे। इस गोदाम में भी 350 खाद की बोरियों के अलावा लगभग ढाई सौ बोरी पशुओं का आहार भी पाया गया। यह गोदाम बलखंडी नाका निवासी का है। डीएम ने कहा कि जांच कराई जा रही है। इसी के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
छापे के दौरान डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.राजीव सिंह और कालूकुआं चौकी इंचार्ज वीर प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। नायब तहसीलदार ने गोदामों को सील किया।
केंद्र में खाद के लिए मारामारी
बांदा। बुधवार को मंडी समिति के डीसीडीएफ व एग्रो के क्रय केंद्रों में खाद के लिए मारामारी रही। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों को दो बोरी और दलालों को 10-10 बोरी खाद दी जा रही है।
उधर, पीसीएफ गोदाम प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि खाद की कोई कमी नहीं है। 7000 मीट्रिक टन खाद में 3000 मीट्रिक टन समितियों को भेजी गई है। मंडी समिति के तीनों क्रय केंद्रों में भी 800-800 बोरी खाद भेजी गई है।

मंडी समिति परिसर स्थित यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड बिक्री केंद्र में खाद के लिए उमड़ी किसानो- फोटो : BANDA