फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM raid at midnight, challan of 44 sand trucks

आधी रात को डीएम का छापा, 44 बालू ट्रकों का चालान

Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM raid at midnight, challan of 44 sand trucks
DM raid at midnight, challan of 44 sand trucks - फोटो : BANDA
बांदा। बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग की सूचना पर मंगलवार आधी रात को डीएम खनिज अधिकारी और खान निरीक्षक के साथ खदान क्षेत्रों में पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के मोबाइल कब्जे में लेकर दो किलोमीटर पैदल चले तो अवैध खनन का खेल पकड़ा गया। बालू का अवैध रूप से परिवहन करते 44 ट्रक पकड़े और केन के दूसरी छोर पर बालू का अवैध खनन होते भी मिला। ट्रकों का ई-चालान करके उनके मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। ट्रकों को मटौंध थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर माफिया बालू का अवैध खनन और ओवरलोडिंग कर रहे थे। इसकी सूचना डीएम अनुराग पटेल को मिल रही थी। मंगलवार आधी रात को डीएम खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता और खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र के साथ केन नदी की मरौली खदान खंड-2 और अछरौड़ खादर का निरीक्षण करने पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएम ने दोनों अधिकारियों के मोबाइल फोन अपने पास रख लिए। इसके बाद अधिकारियों को लेकर पैदल चल दिए। कई किलोमीटर चलने पर अछरौड़-मरौली मार्ग पर डीएम ने 44 ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें अवैध रूप से परिवहन कर बालू ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछरौड़ खंड-1 में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। डीएम की टीम को देखकर खदान कर्मी भाग गए। डीएम ने खनिज अधिकारी को पट्टाधारक के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। मरौली खादर खंड-2 में तौल मशीन और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त मिले।
अछरौड़ गांव के पास केन नदी के दूसरे छोर पर अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा था। अधिकारियों की टीम देखकर बालू खनन कर रहे चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गए।

डीएम ने खनिज अधिकारी को क्षेत्र में सतर्क निगाह रखने और अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। खनिज अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 44 ट्रकों से करीब 26 लाख 40 हजार रुपये राजस्व वसूली की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed