{"_id":"5eaee9e38ebc3e9075170b7f","slug":"dm-gave-instructions-in-banda-banda-news-knp558294232","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः लॉकडाउन के बारे में डीएम को दिए जाएं स्पष्ट निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः लॉकडाउन के बारे में डीएम को दिए जाएं स्पष्ट निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नेताओं ने प्रदेश सरकार से कहा है कि लॉकडाउन में 4 मई से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी गई रियायतों और छूट के बारे में जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, क्योंकि जिलाधिकारी नई गाइड लाइन के मुताबिक उद्योग एवं व्यापारिक गतिविधियों पर रोक बरकरार रखते हुए पूर्ववत लॉकडाउन रखने का बयान जारी कर रहे हैं।
रविवार को वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों से तीसरे चरण के लॉकडाउन के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त भी शामिल थे। उन्होंने मंत्री से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के आधार पर लॉकडाउन में दी जा रही रियायतों के लिए जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, क्योंकि जिलाधिकारी इससे हटकर बात कर रहे हैं। यह भी कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों को बिजली बिलों में फिक्स और सभी प्रकार के चार्ज माफ करके बुंदेलखंड के लिए अलग से पैकेज दिया जाए।
आयकर दाता व्यापारियों को 10 प्रतिशत ऋण के रूप में वापस करने, छोटे व्यापारियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित करने की भी मांग की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बांदा से चारुचंद्र खरे भी शामिल थे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि व्यापारी नेताओं के सुझाव और मांगें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।