फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM furious over non-construction of compost pits

खाद के गड्ढों का निर्माण न होने पर डीएम भड़के

Thu, 01 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM furious over non-construction of compost pits
बांदा। जिले की 469 ग्राम पंचायतों में महज एक दर्जन ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढों का निर्माण होने पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नाराजगी जताई है। डीएम ने संबंधित अफसरों को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जल्द से जल्द से निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मेरा गांव-स्वच्छ गांव अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में खाद के गड्ढे खोदे जाना हैं। इसकी शुरुआत पहली जून से हुई थी, लेकिन यहां खाद गड्ढे तैयार करने की गति बेहद धीमी है। प्रदेश सरकार ने राजस्व ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खाद गड्ढों के निर्माण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें व्यक्तिगत घरों से निकलने वाले ठोस एवं तरल कचरे का प्रबंधन किया जाएगा। ठोस कचरा कंपोस्ट गड्ढों में एवं तरल अपशिष्ट नालियों से होते हुए सोख्ता गड्ढा तक पहुंचेगा। ताकि कोविड-19 महामारी व वर्षा ऋतु में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके, लेकिन शासन के आदेशों के बाद भी ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढों का निर्माण कार्य सुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों को भेजे आदेशों में कहा कि लेखपालों के माध्यम से भूमि चिह्नित कराएं।

कहा कि एक से डेढ़ हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव जिला पंचायत कार्यालय को पांच जुलाई तक उपलब्ध करा दें। साथ ही राजस्व ग्राम की ऐसी भूमि चिह्नित न करें, जिसमें विवाद, जल भराव आदि की समस्या हो। डीएम ने यह कार्य प्राथमिकता से करने को कहा, ताकि ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढों का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed