{"_id":"5c7191a8bdec220c2959eabb","slug":"district-panchayat-will-spend-1-47-billion-on-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा पर जिला पंचायत खर्च करेगी 1.47 अरब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा पर जिला पंचायत खर्च करेगी 1.47 अरब
Sun, 24 Feb 2019 12:02 AM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत नए वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा योजनाओं के कार्यों पर एक अरब 47 करोड़ 44 लाख 61 हजार रुपये खर्च करेगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत नए वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा योजनाओं के कार्यों पर एक अरब 47 करोड़ 44 लाख 61 हजार रुपये खर्च करेगी। इसमें श्रम और कार्य योजना बजट शामिल हैं। शनिवार को जिला पंचायत की बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। साथ ही जिला पंचायत ने शासन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जनता से प्राप्त विकास कार्यों से संबंधित मांगों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्धारित एजेंडे पर चर्चा हुई। युवा कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीपीआरओ, उद्यान अधिकारी, नेडा, रामगंगा कमांड, केन कैनाल, सूचना विज्ञान अधिकारी के बैठक से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई गई। सीडीओ ने उन पर कार्रवाई को भरोसा दिलाया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नए वर्ष के जिला योजना के प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार करने को कहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिला पंचायत द्वारा 250 जोड़ों का विवाह कराना है। इसके लिए जागरुकता और पंजीकरण शिविर लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों ने लोकसभा चुनाव के बाद सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया। बीत रहे वर्ष 2018-19 का पुनरीक्षित बजट और 2019-20 के मूल बजट को मंजूरी दी गई। कालिंजर में सीसीटीवी कैमरा और महोत्सव की स्वीकृति दी गई। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल के सेवा विस्तार का सदस्य अरुण कुमार सिंह ने विरोध किया। डिलहागंज और चिल्ला मामले में न्यायालय के आदेश गायब करने की जिला पंचायत के दो सदस्यों और दो अफसरों की कमेटी बनाकर जांच कराने की मांग की। बैठक में पशु बाजार की लाइसेंस प्रणाली खत्म करते हुए नीलामी के आधार पर लाइसेंस दिए जाने को कहा गया। जिला पंचायत के हेमराज व हीरालाल की सेवा समाप्ति का पूर्व एएमए का आदेश निरस्त करने का भी बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन