फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Panchayat approved the budget of 51.71 crores

जिला पंचायत ने 51.71 करोड़ के बजट पर लगाई मुहर

Thu, 30 Jan 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat approved the budget of 51.71 crores
जिला पंचायत की बैठक संबोधित करतीं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी। साथ में विधायक प्रकाश द्विवेदी व अधिक - फोटो : BANDA
बांदा। जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 51 करोड़ 71 लाख 80 हजार रुपये के मूल बजट को मंजूरी दे दी है। साथ ही जिला पंचायत विकास योजना और मनरेगा बजट को भी अनुमोदित कर दिया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज-3 को भी हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई। जिला पंचायत अधिकारियों ने अगले वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 50 करोड़ 90 लाख 80 हजार का मूल बजट पेश किया। बोर्ड ने इस पर चर्चा के बाद मूल बजट 51 करोड़ 71 लाख 80 हजार को अनुमोदित कर दिया।
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग, जिला निधि और अन्य राजकीय अनुदान के बजट की कार्य योजना को भी सर्व सम्मति से स्वीकृति दी गई। नए वित्तीय वर्ष के लिए जिला पंचायत विकास योजना को भी सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। कई सदस्यों ने जिला योजना में प्रस्ताव शामिल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बैठक में उपस्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल ने सदस्यों से प्रस्ताव देने को कहा। उपायुक्त मनरेगा ने मनरेगा योजना की कार्ययोजना बताई। इसे भी स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज-3 को भी सदस्यों ने अनुमोदित कर दिया।
बैठक में नरैनी क्षेत्र में बन रही सड़कें घटिया निर्माण की शिकायत की गई। अधिशासी अभियंता ने कमियां शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया। नहरों के पानी से फसलों की बर्बादी पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नाराजगी जताई।

बताया कि कनवारा, तिंदवारा, गिरवां, बिलगांव और घूरी गांव में गोशालाएं खोली जाएंगी। सामुदायिक भवन व शवदाह बनाए जाएंगे। बैठक में विधायक राजकरन कबीर, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सदस्य अरुण कुमार, मंजू देवी, सुधीर कुशवाहा, रामबाबू, मीना कुमारी, आशा देवी, नीतू सिंह, सुखदेव प्रसाद, दीपा सिंह गौर, रमा यादव, जितवा, कैलसिया, प्रीति कुमारी, अंजना सिंह, नीलम देवी, अरविंद, राजभवन उपाध्याय, विनीतिका, असलम, खैरुन निशा, पुष्पा, आशा वर्मा, आराधना, आशा सहित ब्लाक प्रमुख आदि उपस्थित रहे। अपर मुख्य अधिकारी जेपी मौर्य ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed