{"_id":"61d73114b953d65cc356b3e8","slug":"district-advocates-association-election-program-announced-banda-news-knp6739416105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन
District Advocates Association election program announced
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ में नई इल्डर्स कमेटी गठित की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता मिर्जा यावर हुसैन अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी अध्यक्षता में गुरुवार को कमेटी की पहली बैठक में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की घोषणा की गई। नामांकन 24 जनवरी को और मतदान 8 फरवरी को होगा।
एल्डर्स कमेटी में सदस्य सुरेंद्र मिश्रा, ब्रजराज सिंह परिहार, रामदयाल व केदारनाथ यादव को नामित किया गया है। इन सभी का महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी व अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, अधिवक्ता 16 जनवरी तक सदस्यता/चेंबर शुल्क जमा कर सकेंगे। 18 जनवरी को अंतरिम (कच्ची) मतदाता सूची का प्रकाशन और 19 जनवरी को नाम संशोधन होगा। 20 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
चुनाव के लिए 24 जनवरी को नामांकन और 25 को जांच व आपत्तियां दी जा सकेंगी। 27 जनवरी को नाम वापसी होगी। 2 से 4 फरवरी तक पोस्टल मतदान होगा। 8 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान और उसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। नई कार्यकारिणी को 9 फरवरी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह जानकारी संयुक्त हस्ताक्षरों से संघ जिलाध्यक्ष एजाज अहमद और महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने दी। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया है कि अपना शुल्क समय से जमा करके सीओपी नंबर ले लें। शुल्क न जमा करने वालों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है।