{"_id":"58a340e04f1c1b1235d85cac","slug":"disposal-of-complaints-top-five-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में ‘टॉप-फाइव’ पर बांदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में ‘टॉप-फाइव’ पर बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिकायतें निस्तारित
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं व प्रत्याशियों की शिकायतों के निस्तारण मामले में बांदा जनपद सूबे में ‘टॉप फाइव‘ में शामिल हो गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक आफ लाइन व ऑनलाइन आई 233 शिकायतों में 225 का निस्तारण किया गया है। जबकि 8 में जांच कर आख्या आयोग को भेजी है। मंडल के हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले निस्तारण में फिसड्डी हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए कलेक्ट्रेट में शिकायत प्रकोष्ठ खोला गया है। मतदाताओं व आम नागरिकों के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। ताकि वे प्रत्याशियों द्वारा डराने-धमकाने या प्रलोभन व उपहार देने जैसी शिकायतें कर सकें।
विज्ञापन
सहायक प्रभारी प्रणव पाठक ने बताया कि अभी तक आफलाइन 79 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इनमें सभी का निस्तारण कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित भेजी गई 101 शिकायतें भी मौके पर टीम भेजकर निस्तारित की जा चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (लखनऊ) के जरिए आईं 25 शिकायतों में तकरीबन सभी निस्तारित की जा चुकी हैं। भारत निर्वाचन आयोग को 28 लोगों ने शिकायतें भेजी हैं।
विज्ञापन
इनमें से 20 का निस्तारण कर दिया गया है। जबकि 8 शिकायतों पर जांच कर आख्या भेजी गई है। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी व सहायक निदेशक (बचत) परशुराम ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के मामले में बांदा जनपद को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। जबकि गाजियाबाद नंबर एक में है। एटा, मैनपुरी, मुरादाबाद, रामपुर व सीतापुर क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे नंबर पर शामिल हैं। चित्रकूटधाम मंडल के हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले टॉप फाइव के काफी नीचे हैं।