{"_id":"5ef7927b8ebc3e431204a52f","slug":"diseases-fatal-during-corona-infection-banda-news-knp5679797192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के दौर में बीमारियां घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के दौर में बीमारियां घातक
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक संबोधित करते डीएम अमित सिंह बंसल। साथ में एसपी डा.एसएस मीणा।
- फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में बीमारियां घातक हो सकती हैं। इसकी रोकथाम के लिए वृहद सफाई अभियान चलाया जाए। लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करें। बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों के मंडराते खतरे के मद्देनजर सीएमओ को पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए।
उधर, सड़क सुरक्षा सप्ताह पर डीएम ने स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थलों में कार्यक्रम कर राहगीरों को जागरूक करने के लिए कहा। यातायात व सड़क सुरक्षा विषय पर ऑनलाइन निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। एआरटीओ राजेश वर्मा ने कहा सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन रविवार (28 जून) को होगा।
बैठक में एडीएम संतोष बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीएमओ डा.संतोष कुमार, जिला ग्राम्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, आरआई (परिवहन विभाग) आरएल गौड़ आदि उपस्थित रहे।