{"_id":"627024a78d458c29cd3e6bea","slug":"discussion-on-the-growing-strategic-power-and-economic-development-of-the-country-banda-news-knp694594660","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की बढ़ती सामरिक शक्ति व आर्थिक विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की बढ़ती सामरिक शक्ति व आर्थिक विकास पर चर्चा
विज्ञापन
Discussion on the growing strategic power and economic development of the country
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को वक्ताओं ने प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य व केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और देश की बढ़ती सुरक्षा शक्ति पर चर्चा की।
सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में समापन दिवस पर जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने प्रदेश के थानों में दलाली व माफिया राज खत्म होने को प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि भूमाफिया व रंगदारी वसूलने वाले परास्त हो चुके हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई देश आर्थिक व सामरिक शक्तिशाली देशों में ऊपर आ चुका है।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, किसान फसल बीमा, सुकन्या योजना, किसान सम्मान निधि समेत तमाम योजनाएं हर तबके को लाभान्वित कर रहीं हैं। प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, प्रीति जायसवाल, सुमन तिवारी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, उत्तम सक्सेना, डॉ. मनीष गुप्ता, समेत पार्टी के तमाम नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता व कल्लू सिंह राजपूत ने किया।