{"_id":"61101f558ebc3e7c4805dd65","slug":"discussion-on-problems-after-merger-banda-news-knp645118777","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलय के बाद समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलय के बाद समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के मंडलीय सम्मेलन में बैंकों के विलय बाद स्टाफ के सामने आने वाली समस्याओं और निदान पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रामबिशुन चौबे ने पिछले संघर्षों की याद दिलाते हुए एकजुटता और दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया।
रविवार को शहर के बलखंडी नाका स्थित एक होटल में हमीरपुर मंडल का मंडलीय सम्मेलन हुआ। प्रदेश महामंत्री अतुल मेहरोत्रा ने दो टूक कहा कि बैंकों के विलय में कर्मचारियों को दिक्कत हुई तो संगठन चुप नहीं रहेगा। हर स्तर पर निदान का प्रयास किया जाएगा।
उप महामंत्री मदन उपाध्याय ने चेतावनी दी कि मर्जर के बाद कर्मचारी हितों पर प्रबंधन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दफ्तरी और छोटे कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी संघर्ष का एलान किया। हेड कैशियर व विशेष सहायक के साथ हो रहे अन्याय की भी चर्चा हुई। संचालन मंडलीय प्रभारी रावेंद्र कुमार शुक्ला ने किया। अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में पीएन सिंह, संजय अग्रवाल, अशोक महावर, प्रमोद द्विवेदी, केएम शुक्ला, राहुल गुप्ता, एसएन अग्रवाल, केके वर्मा, जयपाल सिंह परिहार, अनुराग पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय (प्रतापगढ़) आदि उपस्थित रहे।