{"_id":"68ee9906cac2eb30db06da04","slug":"dig-stamp-inspected-action-will-be-taken-after-investigation-report-banda-news-c-212-1-bnd1007-134736-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीआईजी स्टांप ने किया निरीक्षण, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीआईजी स्टांप ने किया निरीक्षण, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
Wed, 15 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
नरैनी। लहुरेटा गांव में दशकों पुराने मकानों को बंजर भूमि दिखाकर बैनामा करा लिया गया। पीड़ितों की शिकायत पर मंगलवार को डीआईजी स्टांप रईस अहमद ने मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कहा कि रिपोर्ट बनाकर तैयार की जा रही है, जल्द ही दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
गांव में बने पुराने मकानों को बंजर भूमि दिखाकर पूर्व प्रधान व अन्य ने बंजर व खेती की भूमि दिखाकर बैनामा करा लिया था। पीड़ितों ने इस पर निबंधन कार्यालय पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता के साथ दशकों पूर्व बने मकानों को बंजर भूमि बताकर करा दिया बैनामा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
मंगलवार को स्टांप डीआईजी रईस अहमद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित छेदा खान, तौहीद, सलीम, महमूद, सफक्कत हुसैन आदि से भी बात की। उन्होंने बताया कि सब रजिस्ट्रार की मिली भगत से बैनामा कराया गया। डीआईजी ने बताया कि जांच के दौरान कमियां मिली हैं। आबादी वाली भूमि को बंजर दिखाकर बैनामा किया गया है।
विज्ञापन
इसमें स्टांप चोरी कर राजस्व को भी क्षति पहुंचाई गई है। कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संबंधित लोगों पर जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।