फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Diamond also caught with 11 kg gold, 1.32 quintal silver

11 किलो सोना, 1.32 क्विंटल चांदी के साथ हीरा भी पकड़ा

Thu, 05 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Diamond also caught with 11 kg gold, 1.32 quintal silver
Diamond also caught with 11 kg gold, 1.32 quintal silver - फोटो : BANDA
बांदा। आयकर विभाग की टीम के दो दिन के छापे और छानबीन में मुख्यालय के प्रमुख सराफा कारोबारी के परिवार के छह प्रतिष्ठानों में लाखों की टैक्स चोरी का भी खुलासा हुआ है। कारोबारी के सभी प्रतिष्ठानों में टैक्स चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

सोने-चांदी से लेकर डायमंड (हीरा) तक का कारोबार करने वाले व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में मात्र 15 से 18 लाख रुपये सालाना बिक्री दिखाकर सरकार को टैक्स अदा कर रहे थे, जबकि टीम को दुकानों में मिला स्टॉक इससे कहीं ज्यादा है। उधर, दो दिन आयकर के छापे के बाद दहशत में आए सराफा बाजार बृहस्पतिवार को खुला, लेकिन व्यावसायियों के चेहरेे में एक अजीब प्रकार की खामोशी भी थी।
विज्ञापन

आयकर विभाग को प्रमुख सराफा कारोबारी के रामलीला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में 15 कैरेट का हीरा भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा सभी फर्मों में 11.2 किलो सोना और 132 किलो चांदी आयकर विभाग को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग के कानपुर निदेशालय में अब वास्तविक टैक्स और दुकानों में मिले जेवरों का मूल्यांकन और वैल्यूवेशन किया जा रहा है। मथुरा से आए सराफा व्यावसायी केे शहर के एक होटल में भारी मात्रा में सोने के साथ पकड़े जाने के बाद आयकर विभाग के निशाने पर आए शहर के प्रमुख सराफा व्यवसायी के बांदा शहर स्थित सात प्रतिष्ठानों में दो और तीन नवंबर को कानपुर से आई आयकर विभाग की दो टीमों ने एक साथ छापा मारकर लगातार 33 घंटे तक छानबीन की।
भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, जांच टीमों ने गाेंदीलाल सराफ से संबंधित प्रतिष्ठानों में फौरीतौर पर लगभग सात करोड़ रुपये का कारोबार पकड़ा है, जिसमें लाखों रुपये की आयकर की चोरी पकड़ी गई है। 15 कैरेट का हीरे के साथ 11 किलो 200 ग्राम सोना और एक क्विंटल 32 किलो चांदी बरामद की गई है।
आयकर विभाग की टीम ने इन सारे सामानों की सूची तैयार की। साथ ही टैक्स का मिलान किया। टीम ने पाया कि सभी सातों दुकानों में मात्र 15 से 18 लाख सालाना बिक्री दिखाकर इसका इनकम टैक्स अदा किया जाता था। टीम ने तैयार की माल की सूची और वैल्यूवेशन पर सातों प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस देते हुए इसमें उनके हस्ताक्षर कराएं हैं। अब अगली कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें कानपुर आयकर निदेशालय पर टिकी हैं।

मथुरा से सोना-चांदी लेकर आए व्यापारी की धरपकड़ के बाद उसकी मथुरा स्थित फर्म में भी आयकर विभाग की स्थानीय टीम ने छापा मारकर छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक, मथुरा की फर्म में करीब नौ किलो सोना मिला है। वहां करीब साढ़े चार करोड़ रुपये टैक्स चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed